फिल्म समीक्षा : गली बॉय-नयी उम्मीदों का गीत
इस मंगलवार को अप्रत्याशित छुट्टी मिल गयी। लेकिन दिन जब यूँ ही गुज़र गया तो शाम बीतते बीतते ख्याल आया कि क्यों न फ़िल्म ही देख ली जाए। सात बजे ख्याल आया और आठ बजे के शो में हम मौजूद थे सिनेमा हॉल के अंदर। गली बॉय देखने के लिए।गली बॉय फिल्म निर्देशक जोया अख्तर की नयी फिल्म है। फिल्म धारावी स्लम में रहने वाले मुराद और उसके सपनों की कहानी है। मुराद के, रैप स्टार गली बॉय बनने की कहानी है। मुराद की मुख्य भूमिका में रणवीर सिंह जंचते हैं। फिल्म का एक सीन है। मुराद और उसके पिता के बीच बहस हो रही है। मुराद के पिता की भूमिका निभा रहे विजय राज कहते हैं कि सपनों का सच्चाई से मेल खाना ज